फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corruption

सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष व सचिव गबन में फंसे, होगी रिपोर्ट

Fri, 21 Jun 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
corruption
फर्रुखाबाद। किसान सेवा सहकारी समिति कायमगंज दक्षिणी की जांच में 77 लाख के गबन की पुष्टि हुई थी। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर वर्तमान समिति अध्यक्ष ने गुरुवार को एआर कोआपरेटिव को प्रार्थनापत्र दिया। इस पर उन्होंने समिति के पूर्व अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

कायमगंज दक्षिणी सहकारी समिति अध्यक्ष सुशील कुमार ने भाजपा नेता विमल कटियार आदि के साथ विकास भवन पहुंचकर एआर कोआपरेटिव को एसपी को संबोधित प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें कहा कि पूर्व सचिव श्याम सिंह यादव व पूूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव को समिति में गबन की जांच में दोषी पाया गया। इसमें प्रशासनिक कमेटी द्वारा पूर्व सचिव को निलंबित किया जा चुका है। इसमें एफआईआर के आदेश होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच अधिकारी अपर जिला सहकारी अधिकारी विनोद कटियार ने बताया कि जांच में 77 लाख के गबन की पुष्टि हुई थी। इस मामले में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, तत्कालीन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, जिला सहकारी बैंक के सचिव महाप्रबंधक, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक कानपुर मंडल, आडीटर, शाखा प्रबंधक व पर्यवेक्षणीय अधिकारी भी दोषी पाए गए हैं। एआर कोआपरेटिव नीरज देवी ने बताया कि गबन के मामले में उन्होंने एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed