{"_id":"675f04bc9ac4ca14bd0d46a5","slug":"corporation-gets-six-new-buses-passengers-will-get-relief-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104801-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निगम को छह नई बसें मिलीं, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निगम को छह नई बसें मिलीं, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंडम हो चुकीं 21 बसों के नीलाम होने के बाद डिपो को अब छह नई बसें मिल गई हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को दो नई बसें दिल्ली रूट पर रवाना की गईं। अब डिपो के बेड़े में निगम और अनुबंधित बसों की संख्या 115 हो गई है।
राज्य सड़क परिवहन निगम ने इटावा क्षेत्र को 20 बसें उपलब्ध कराई थीं। इनमें से स्थानीय डिपो को सबसे अधिक छह, मैनपुरी को पांच, छिबरामऊ और बेवर को दो-दो बसें दी गई हैं। शेष बसें इटावा डिपो के पास हैं। छह नई बसें मिलने के बाद अब डिपो को बेड़े में निगम की बसों की संख्या 87 हो गई है। यहां पहले से 28 अनुबंधित बसें हैं। बेड़े में कुल बसें 115 हो गई हैं। छह नई बसें मिलने के बाद रविवार शाम को दो बसें दिल्ली रूट पर रवाना की गईं। सभी नई बसें बीएस-6 होने की वजह से दिल्ली रूट पर आनंद बिहार बस अड्डा तक चलाई जाएंगी।
यहां बता दें कि दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद से आनंद बिहार बस अड्डा तक सिर्फ बीएस-6 बसें ही जा रही हैं। अन्य बसों को कौशांबी तक ही चलाया जा रहा है। नई बसें मिलने के बाद यात्रियों की काफी दिक्कतें कम होंगी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि छह नई बसें मिली हैं। नई बसें आवंटित करने में सबसे अधिक वरीयता स्थानीय डिपो को मिली है। इससे यात्रियों को सहूलियत के साथ डिपो को को भी फायदा होगा।