फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona suspect dead, funeral stopped

ोरोना संदिग्ध मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, अंतिम संस्कार रुकवाया

Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect dead, funeral stopped
पांचाल घाट स्थित श्मशान घाट पर जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
कोरोना संदिग्ध की मौत, अंतिम संस्कार रुकवाया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। रविवार देर रात कोरोना संदिग्ध मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई। सोमवार को परिजन शव अंतिम संस्कार के लिए पांचालघाट ले गए। इसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल परिजन व रिश्तेेदारों की सूची बनाई। इलाज करने वाले डाक्टर व नर्सिंगहोम को भी चिह्नित किया गया। इससे दोपहर में अंतिम संस्कार हो सका।
अमेठी कोहना पांचाल घाट निवासी मेडिकल स्टोर संचालक को दस दिन पूर्व बुखार आया। इलाज में लापरवाही से उनकी तबियत बिगड़ने लगी। रिश्तेदार के मुताबिक दो जून को उन्हें मोहल्ला छपट्टी स्थित एक डाक्टर के पास ले गए। अगले दिन दूसरे डाक्टर तो दिखाया तो उसने खून की जांच व एक्सरे कराया। वहां भी आराम न मिलने पर पांच जून को लोहाई रोड स्थित नर्सिंगहोम गए। वहां कुछ देर इलाज के बाद परिजन दवाई लेकर छुट्टी करा ले गए। रविवार सुबह फिर हालत बिगड़ने पर फिर उसी नर्सिंगहोम में ले गए।
विज्ञापन

डाक्टर ने खांसी-बुखार के साथ सांस में दिक्कत होने पर कोरोना के लक्षण बताकर जांच कराने की सलाह दी। इस पर परिजन उन्हें मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर ले गए। वहां किसी ने हाथ तक नहीं लगाया और लोहिया अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद परिजन उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे तो आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। शाम पांच बजे सांस में दिक्कत होने पर पुत्र ने डाक्टर से आक्सीजन लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 8.30 बजे तक आक्सीजन नहीं लगाई गई। इस पर बेटे ने उन्हें रेफर करा लिया और फिर लोहाई रोड स्थित नर्सिंगहोम ले गए। वहां इलाज शुरू होने के एक घंटे बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन प्राइवेट एंबुलेंस से शव घर ले गए। सुबह परिजन अंतिम संस्कार करने पांचालघाट पहुंचे। कोरोना से मौत की आंशका पर प्रशासन को सूचना दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
सीएमओ ने भेजी स्वास्थ्य टीम
पांचालघाट स्थित श्मशान घाट पर सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम भेजी। कर्मियों ने मेडिकल स्टोर संचालक के परिजनों की जानकारी ली। माता-पिता, पत्नी, दो पुत्र, एक बेटी, किरायेदार, भाई के परिवार व अंतिम संस्कार में शामिल रिश्तेदारों की सूची बनाई। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर संचालक के परिजनों के अलावा इलाज करने वाले सभी डाक्टर, नर्सिगहोम कर्मचारी सहित करीब 50 से अधिक लोगों के संपर्क में आने का अनुमान है। डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने बताया कि पूरा ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर की डा.प्रज्ञा मिश्रा ने बताया बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भेजने के निर्देश हैं। मरीज को तत्काल भर्ती कर इलाज की आवश्यकता होने की वजह से लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेजा गया था। आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डा.गौरव मिश्रा ने बताया कि जब वेंटीलेटर की पूरी व्यवस्था है तो आक्सीजन न लगाए जाने कोई सवाल ही नहीं उठता। परिजन दबाव बनाकर मरीज को रेफर करा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed