फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona received samples of 27 including kin of infected engineer

कोरोना संक्रमित इंजीनियर के परिजनों सहित 27 के सैंपल लिए

Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona received samples of 27 including kin of infected engineer
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला बेवर रोड बगिया निवासी अहमदाबाद से लौटे इंजीनियर की 10 मई को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला था। इससे इंजीनियर को तिर्वा रेफर कर 10 परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज स्थित फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। उनका शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया।
विज्ञापन

कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी मुंबई से टेंपो से आया युवक जांच में जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था। उसके साथ आए कमालगंज क्षेत्र के गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी दो युवक व एक युवक की पत्नी की जांच कराई गई तो 12 मई को आई जांच रिपोर्ट में तीनों कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे उनके परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया। उनके 10 परिजनों के शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए। जबकि उसी हाल में गांव शेखपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के पांच परिजन भी क्वारंटीन हैं। उनके सैंपल नहीं लिए गए। कुल 27 मरीजों के नमूने लिए गए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कुल 93 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। 36 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, सातनपुर मंडी में जिन आढ़तियों के पास किसान व व्यापारियों की अक्सर भीड़ रहती है। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शुक्रवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, डिप्टी सीएमओ डा.राजीव शाक्य ने मेडिकल मोबाइल यूनिट ले जाकर मंडी के 23 आढ़तियों की कोरोना जांच को नमूने कराए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि जो आढ़ती अधिक लोगों के संपर्क में आते रहते हैं, एहतियात तौर पर उनके सैंपल कराए गए हैं। इस दौरान मंडी सचिव डा.दिलीप कुमार वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed