फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Corona patients become instructed to complete equipment in L-1 hospital

कोरोना मरीजों को बने एल-1 अस्पताल में उपकरण पूर्ण करने के निर्देश

Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona patients become instructed to complete equipment in L-1 hospital
फर्रुखाबाद। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए लेबल-1 अस्पताल में चिकित्सीय उपकरण पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव ने आवश्यकतानुसार चिकित्सीय उपकरण खरीदने को भी कहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन को कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखने के लिए एल-1 अस्पताल बनाया गया है। हालांकि जिले में अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने से इसमें कोई मरीज नहीं रखा गया है। प्रदेश शासन के प्रमुख अमित मोहन प्रसाद ने सीएमओ को जारी आदेश में कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व संक्रमित व्यक्तियों के इलाज को पर्याप्त कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कई एल-1 अस्पताल में 10 आक्सीजन सिलिंडर से कम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

अधिकांश स्थानों पर आक्सीजन कन्सेंट्रेटर व पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध ही नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी फंड से कम से कम 15 ऑक्सीजन सिलिंडर, पांच नेबूलाइजर व पांच पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता 20 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एल-1 अस्पताल साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का भी विशेष ध्यान रखा जाए। एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन के प्रभारी डा.अमित अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में पल्स आक्सीमीटर पर्याप्त मात्रा में हैं। जबकि ऑक्सीजन सिलिंडर मात्र चार ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed