फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

जिन पर जिम्मेदारी, वही बरत रहे लापरवाही

Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
corona
सीएमओ कार्यालय में खाली पड़ी कोरोना हेल्प डेस्क। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकारी विभागों में बनीं हेल्प डेस्क बंद हैं। सीएमओ दफ्तर में कर्मचारी पॉजिटिव हो चुका है। फिर भी लापरवाही बरकरार है। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डे से भी हेल्पडेस्क गायब है। दुकानों पर बिना मास्क सामान न देने का फरमान भी हवा-हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 11 बजे रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एंटीजन जांच कर रही थी लेकिन उनके पास थर्मल स्केनर नहीं था। वहीं रेलवे स्टेशन पर दोपहर एक बजे चल रही जांच में भी हीलाहवाली हो रही थी। कुछ ही यात्री जांच करा रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के बाजारों में भी कुछ के ही चेहरे पर मास्क दिखता है। दुकानदार व ग्राहक दोनों ही कोविड नियमों की अनदेखी करते रहते हैं।
सीएमओ कार्यालय गेट पर लगी टचलेस सेनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन खराब है। हेल्पडेस्क भी ठप पड़ी है। हाथ धोने के लिए गेट पर लगे वाश बेसिन पर न तो साबुन है और न ही हैंडवाश।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन गेट पर भी कोरोना हेल्प खोली गई थी। गेट पर डेस्क तो है, लेकिन थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर गायब है। सेनिटाइजर भी नहीं था। पास में ही डीआरडीए व जिला पंचायत कार्यालय की भी ऐसी की व्यवस्था है।
भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय के गेट पर बैठे पीडीआरडी जवान व अन्य लोग बिना मास्क के थे। जबकि यहां हर रोज 100 से अधिक लोग बिजली बिल आदि जाम करने पहुंचते हैं। वहीं नलकूप विभाग में कोरोनो हेल्प डेस्क बनी ही नहीं है।
कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसके लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सभी विभागों में कोरोना हेल्प डेस्क सक्रिय करने लिए कहा जाएगा।

- सतीश चंद्रा, सीएमओ, फर्रुखाबाद

विकास भवन में खाली पड़ी कोरोना हेल्प डेस्क। संवाद

विकास भवन में खाली पड़ी कोरोना हेल्प डेस्क। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

भोलेपुर स्थित विद्युत निगम के खंड कार्यालय में नहीं बनी कोरोना हेल्प डेस्क व बिना मास्क के बैठा प

भोलेपुर स्थित विद्युत निगम के खंड कार्यालय में नहीं बनी कोरोना हेल्प डेस्क व बिना मास्क के बैठा प- फोटो : FARRUKHABAD

सीएमओ कार्यालय गेट पर लगे वॉसबेसिन का खराब पड़ा नल। संवाद

सीएमओ कार्यालय गेट पर लगे वॉसबेसिन का खराब पड़ा नल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed