{"_id":"60c4f0088ebc3e2781502016","slug":"corona-farrukhabad-news-knp633801074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नए संक्रमित, अब तक 192 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नए संक्रमित, अब तक 192 की गई जान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में सात लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 10311 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10072 लोग ठीक हो चुके हैं।
शुक्रवार को जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला। वहीं शनिवार को सात लोग संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला नितगंजा निवासी अधेड़, कुचिया निवासी युवक व महिला, फतेहगढ़ के मोहल्ला शिव कालोनी निवासी महिला कोरोना की चपेट में पाई गई। इसके अलावा कमालगंज के गांव बहोरिकपुर निवासी युवक समेत कुल सात लोग संक्रमित मिले।
वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसामंडी निवासी संक्रमित वृद्धा की तीन जून को लखनऊ में मौत हो गई थी जबकि कानपुर स्थित हैलेट अस्पताल में मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी संक्रमित वृद्धा की 23 अप्रैल को, नेकपुर निवासी महिला की 1 मई को, नवदिया निवासी महिला की 4 मई को व जाफरी निवासी वृद्ध की 19 मई को मौत हो गई थी। इनकी पोर्टल पर एंट्री होने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 192 पहुंच गई है। अभी 47 केस एक्टिव हैं।