फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

जिले में कोरोना से अनाथ हुए 54 बच्चे

Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की समीक्षा की। उन्होंने जिले में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के शीघ्र आवेदन भरवाकर सत्यापन कराने के साथ योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोरोना में अनाथ हुए 0 से 18 वर्ष के 54 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। जिन बच्चों के माता व पिता दोनों की मृत्यु कोरोना महामारी के दौरान हो गई हो या जिनके माता-पिता में से एक की मृत्यु एक मार्च 2020 से पहले हुई और दूसरे की मौत संक्रमण से हो गई हो उनको योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिन बच्चों ने आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया हो। जीवित माता या पिता सहित परिवार की अधिकतम दो लाख रुपये वार्षिक आय वालों को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत 0 से 10 वर्ष तक के बच्चों को 4000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। बच्चे का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकरण होना चाहिए। वहीं बालिकाओं की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये मिलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानों को योजना के 25-25 फॉर्म उपलब्ध कराये जाएं। इसके साथ ही बाल श्रम व बाल विवाह रोकने के लिए कार्रवाई तेज की जाए। सीडीओ एम.अरून्मोली, सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा, नवागंतुक डीपीओ अनिल चंद्र, एसडीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed