{"_id":"608ee8f68ebc3ebd0a68f935","slug":"corona-farrukhabad-news-knp626441475","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, ऑक्सीजन न होने डेथ हो रही हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, ऑक्सीजन न होने डेथ हो रही हैं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के लिए जिले में ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो रहा है। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। यह हकीकत एक समाजसेवी और डीएम के बीच हुई वार्ता के वायरल हुए ऑडियो से सामने आई।
मोहल्ला खतराना निवासी एक युवक की कोरोना पॉजिटिव दादी की हालत बिगड़ने पर उसने उन्नाव निवासी समाजसेवी चेतन मिश्रा से संपर्क कर ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए मदद मांगी। चेतन मिश्रा ने युवक को लाइन पर लेकर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को फोन मिलाया और कांफ्रेंसिंग से बात कराई।
खतराना निवासी युवक ने दादी को बचाने के लिए एक सिलिंडर की जरूरत बताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ‘ऑक्सीजन खत्म हो गई। लोहिया अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई है। एल-2 अस्पताल में देर रात तक ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद हुई बातचीत पर डीएम ने नाराज होकर कहा कि ऑक्सीजन की कमी से लोग मर रहे हैं, कहां से सिलिंडर दिलाएं।’ डीएम और समाजसेवी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। (संवाद)