{"_id":"608e9da88ebc3e8d5708ecf4","slug":"corona-farrukhabad-news-knp6263322105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 95 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 95 और संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 95 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें स्वास्थ्य कर्मी भी चपेट में आए हैं। वहीं तीन संक्रमित मरीजों की जान चली गई। जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा बढ़कर 7956 पहुंच गया है।
जिले कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। इसके बावजूद संक्रमित क्षेत्र में न तो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं और न ही सख्ती हो रही है। रविवार को तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जबकि जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी वृद्ध सहित पांच लोग, ग़ाड़ीखाना निवासी युवक, सिविल लाइन निवासी महिला, जज कालोनी निवासी किशोर व किशोरी, सीडीओ आवास निवासी महिला, सीएमओ आफिस का कर्मचारी, पीएचसी जहानगंज का स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
वहीं शहर के मोहल्ला लालगेट निवासी अधेड़, नरकसा निवासी एक ही परिवार के पांच लोग, आईटीआई चौराहा निवासी तीन लोग, तलैया फजल इमाम निवासी तीन लोग, महावीरगंज निवासी दो लोगों सहित शहर व बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के 52 लोग कोरोना की चपेट में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के 26, नवाबगंज के तीन, राजेपुर के चार व शमसाबाद क्षेत्र के सात लोग संक्रमित हुए हैं। कुल 95 लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब तक 7956 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6366 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक हो चुके, जबकि 123 मरीज जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 1200 केस एक्टिव हैं।