फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   corona

कोरोना की वैक्सीन आने की उम्मीद, स्वास्थ्य विभाग में तैयारी शुरू

Mon, 02 Nov 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
corona
फर्रुखाबाद। कोरोना को खत्म करने के लिए जल्द ही वैक्सीन आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सबसे पहले निजी अस्पतालों के डॉक्टर व कर्मचारियों का टीकाकरण होगा। उनकी सूची शासन को भेजी जा रही है। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के टीकाकरण के बाद वैक्सीन आम जनता में अभियान के तहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना पर काबू पाने के लिए लगातार सैंपलिंग की जा रही है। हालांकि अब कुछ राहत भरी खबर मिली है। जिले में कोरोना वायरस की वैक्सीन आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार से पांच आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) शीघ्र ही आने वाले हैं। इनमें वैक्सीन रखी जाएगी। आईएलआर में वैक्सीन दो से 8 डिग्री सेंटीग्रेड पर सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में की आबादी 22 से 23 लाख है। शुरुआत में निजी डॉक्टर, नर्सिंगहोम के डॉक्टर व कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व सभी कर्मचारी, पुलिस विभाग में टीकाकरण होगा। फिर अभियान चलाकर आमजन को टीका लगाया जाएगा। शासन से नर्सिंगहोम के डॉक्टर व कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग से मांगी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed