{"_id":"5f1b252c8ebc3e63a04d384d","slug":"corona-farrukhabad-news-knp5730896132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से आए संक्रमित के संपर्क में आए चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से आए संक्रमित के संपर्क में आए चार लोग
विज्ञापन
कमालगंज। बंदरखेड़ा ग्राम पंचायत के गांव तरा नगला निवासी 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव निकली। युवक हरियाणा के रेवाड़ी में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि वह गांव घूमने को 16 जुलाई को आया था। नमूना 18 जुलाई को दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी अरविंद के साथ गई टीम ने युवक के पिता, मां व दो बहनों को हाई रिस्क संपर्क में चिह्नित किया।
कमालगंज। गांव पसई नगला निवासी जिस 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह कस्बे की नई बस्ती में किराये के मकान में रहता है। 20 जुलाई को बुखार आने पर नमूना दिया था। पत्नी भोजपुर स्थित मेडिकल कालेज से एक कोर्स कर रही है। एक दीवान के मकान में पत्नी के साथ रहता है।
टीम ने संक्रमित की पत्नी के साथ किरायेदार, उसकी पत्नी व एक बच्चे को हाई रिस्क संपर्क में चिह्नित किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि दोनों संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा जाएगा। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को 22 लोगों ने कोरोना जांच के लिए नमूना दिया। उधर, रेलवे रोड स्थित कालोनी निवासी वृद्धा बेटे व पति के संपर्क में रहने से संक्रमित हुई है। महिला सहित 4 लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं।