फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   contractors are usurping women's rights

Farrukhabad News: महिलाओं का हक खा रहे ठेकेदार

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
contractors are usurping women's rights
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग में महिलाओं का हक ठेकेदार खा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को भोजन देने वाली प्रेरणा कैंटीन की संचालक को तीन माह से भुगतान नहीं मिला।
विज्ञापन

परेशान महिला सीएमओ के सामने फफककर रो पड़ी, कहा कि साहब भुगतान करा दो। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में भर्ती होने वाली और प्रसूताओं को निशुल्क भोजन व नाश्ता देने की व्यवस्था है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन खुलवाई गई। इसमें इन महिलाओं ने दो-दो लाख रुपये भी खर्च किए।
विज्ञापन

प्रेरणा कैंटीन खुलने से गर्भवती व प्रसूताओं को ताजा भोजन व नाश्ता भी मिलने लगा। विभाग से उन्हें प्रतिदिन 90 रुपये प्रति मरीज के हिसाब से भुगतान मिला। कुछ दिन व्यवस्था चलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कमीशन के खेल में महिलाओं के हक पर डाका डालते हुए ठेकेदार नामित कर दिया। अब वही ठेकेदार इसी प्रेरणा कैंटीन से कम दामों में भोजन खरीदकर महंगे दामों में मरीजों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज सीएचसी में महाकाल महिला स्वयं सहायता समूह की गीता प्रेरणा कैंटीन की चलाती हैं। वह सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और रोते हुए प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उन्होंने कैंटीन बनाने में दो लाख रुपये खर्च किए। अप्रैैल 2025 से अगस्त तक का ठेकेदार ने भुगतान नहीं किया। 77 हजार 700 रुपये बाकी हैं।
कई बार कहने के बावजूद भुगतान न मिलने से राशन खरीदने में भी दिक्कत आ रही है। 90 रुपये में वह गर्भवती को सुबह का नाश्ता, दोपहर व शाम को भोजन देती है। अब ठेकेदार 60 रुपये में भोजन व नाश्ता उपलब्ध कराने का दबाव बना रहा है। जबकि सीएचसी से वह पूरा भुगतान ले रहा है।

गीता ने बताया कि ठेकेदार अब किसी के घर से भोजन मंगवाकर मरीजों को भेज रहा है, जो नियम विरुद्ध है। इससे मरीजों को ताजा भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने प्रेरणा कैंटीन संचालक गीता को भुगतान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed