फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contractor Shamim murder case: Witness received threat on social media, filed report

ठेकेदार शमीम हत्याकांड : सोशल मीडिया पर गवाह को मिली धमकी, दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 31 Aug 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Contractor Shamim murder case: Witness received threat on social media, filed report
फर्रुखाबाद। ठेकेदार शमीम हत्याकांड में माफिया अनुपम दुबे को सजा होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पोस्टों से गरमाया हुआ है। मुकदमे में गवाह रहे भूसामंडी निवासी फजल मंसूरी ने बताया कि उन्हे सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने जान को खतरा बताते हुए फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


फजल मंसूरी ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को न्यायालय ने माफिया अनुपम दुबे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिस मुकदमे में सजा हुई उसमें वह गवाह हैं। सजा सुनाए जाने के बाद से ही माफिया अनुपम दुबे के गुर्गे सोशल मीडिया पर भड़काऊ और धमकी भरे पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भक्त भोलेनाथ, कौशलेंद्र दुबे, रामू त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, जय श्री राम व मीनाक्षी दुबे नाम से बनी आईडी से पोस्ट किए गए संदेशों में न सिर्फ जातिगत टिप्पणी की गई बल्कि खुलेआम बदला लेने जैसी बातें लिखी गईं। इन पोस्टों की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीर से लेते हुए बीएनएस की धारा 351(2), 353(1) व 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed