फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract of ortho and general surgeon ends, patients are lost

Farrukhabad News: आर्थो व जनरल सर्जन की संविदा समाप्त, भटके मरीज

Sat, 27 Sep 2025 08:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Contract of ortho and general surgeon ends, patients are lost
फोटो-41, लोहिया अस्पताल के सर्जन के कक्ष के बाहर धक्का मुक्की करते मरीज। संवाद
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में जनरल सर्जन और आर्थो के दो-दो डॉक्टर तैनात थे। इनमें एक-एक की संविदा समाप्त हो गई। लिहाजा अब एक ही रह गए।
विज्ञापन

आर्थो सर्जन की इमरजेंसी ड्यूटी होने पर वह ओपीडी में नहीं पहुंचे तो मरीज बिना इलाज लौट गए। शुक्रवार को अवकाश से लौटे सर्जन के कमरे के बाहर धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में अभी तक दो सर्जन में डॉ. अमरनाथ और डॉ. रोहित तिवारी तैनात थे। मगर सोमवार को डॉ. अमरनाथ की संविदा समाप्त हो गई। कई दिन से डॉ. रोहित के अवकाश पर होने की वजह से बड़ी संख्या में मरीज बिना इलाज के ही लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अवकाश से लौटे, तो मरीजों की भीड़ जमा हो गई। पर्चा जमा करने को लेकर मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। मरीजों का घंटों मशक्कत के बाद नंबर आ सका। इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी तरह आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा की संविदा समाप्त हो गई। अब डॉ. रिषिकांत वर्मा ही बचे हैं। बृहस्पतिवार रात उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी लगा दी गई। लिहाजा वह शुक्रवार सुबह ओपीडी में नहीं पहुंच सके। ऐसे में दूरदराज से आए मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि अब दूसरे डॉक्टर मिलने के बाद समस्या समाधान होगी। फिलहाल तैनात डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed