फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Contract health workers continue to picket, services disrupted

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों कर धरना जारी, सेवाएं बाधित

Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers continue to picket, services disrupted
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के संविदा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के कारण बुधवार को कोरोना की जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम ठप रहा और टीकाकरण, पैथॉलोजी में जांच के साथ प्रसव का काम भी प्रभावित रहा। सीएमओ ने हड़ताल में शामिल कर्मियों का दो दिन का मानदेय काट दिया है। उन्हें एस्मा लगाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.गौरव वर्मा के नेतृत्व में संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दूसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे। डिप्लोमा एक्सरे टेक्नीशियन अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष चक्र सिंह यादव और मंत्री जितेंद्र सिंह भी धरने में शामिल हुए। डॉ.रजत कटियार, डॉ.सुुधीर कुमार, डॉ.निशि गौड़, डॉ.गौरव कुमार, प्रीती यादव, शाबिर हुसैन, संजय बाथम, प्रिया रोहित आदि मौजूद रहे। सीएचसी बरौन में तैनात एएनएम मार्था तामसोय को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का दो दिन का मानदेय काट दिया गया है। उन्हें एस्मा की चेतावनी दी गई है। विदेश से लौटे चार लोगों की कायमगंज सीएचसी के कर्मचारियों से कोरोना जांच और कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हटाई गईं नर्सें भी हड़ताल में शामिल
एल-2 अस्पताल फतेहगढ़ में मई 2020 में एनएचएम से संविदा पर 17 स्टाफ नर्स की भर्ती हुई थी। अगस्त 2021 से सभी को आउटसोर्स पर कर दिया गया। नवंबर में सेवाएं समाप्त कर दी गई। ये स्टाफ नर्स भी धरने में शामिल हुईं। नर्सों ने कार्यदायी संस्था व डॉक्टर ने नवीनीकरण के नाम पर 50-50 हजार रुपये रिश्वत लेने और बगैर नोटिस के सेवा समाप्त करने का आदेश लगाया। बताया कि फर्म से दिसंबर तक कांटेक्ट है। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना केस न होने से 17 स्टाफ नर्स की सेवा समाप्त कर दी गई थी। वह इस संबंध में निदेशालय में बात करेंगे।

फोटो- 7
कायमगंज सीएचसी के बाहर भी हुआ प्रदर्शन
कायमगंज। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा तिवारी व सचिव शालिनी सिंह के नेतृत्व में सीएचसी पर तैनात एनएचएम के सभी संविदाकर्मियों ने गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया। महिला अस्पताल में स्टाफ नर्स व कर्मचारी न होने से मरीजों को परेशानी हुई। बुखार व कोविड की जांच कराने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश ने बताया कि उन्होंने इमरजेंसी में व्यवस्था संभाली और ओपीडी में डॉ. विपिन ने मरीजों को देखा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed