फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Containers breaking in landing

वाहन से उतरने में ही टूट रहे कंटेनर

Thu, 05 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Containers breaking in landing
नगर पालिका में उतरते ही पिचक गया कंटेनर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के नाम पर खरीदे जा रहे संसाधनों में जमकर मनमानी हो रही है। बीते दिन यहां पहुंची खेप में ट्रक से उतारते वक्त ही कंटेनर (कूड़ादान) पिचक और टूट रहे हैं। इनकी चादर काफी पतली है। 100 कंटेनरों की कीमत 28.90 लाख है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाने के नाम पर संसाधन जुटाने में लगी है। इन संसाधनों की खरीद में मनमानी की जा रही है। बीते महीने 28.90 लाख रुपये में 100 कंटेनर खरीदने का टेंडर हुआ था। इस टेंडर की आपूर्ति आना शुरू हो गई है। दो दिन पहले यहां एक ट्रक से 20 कंटेनरों की खेप उतारी गई थी। इस खेप में जो कंटेनर (कूड़ादान) आए वह उतारने में ही कई टूट व पिचक गए हैं। इससे साफ है कि इसके निर्माण में जो टीन लगाई गई है, वह काफी हल्की गुणवत्ता की है।
विज्ञापन

शहर में जहां भी इन कंटेनरों को रखा जाएगा, वहां कूड़ा एकत्रित करके टाटा एस से जंजीरों से उठाकर डंपिंग प्वाइंट तक ले जाया जाएगा। हल्के और गुणवत्ताविहीन होने से चंद महीने में ही यह कंटेनर कंडम होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 हजार रुपये एक कंटेनर की कीमत
सफाई पटल के लिपिक अमित रस्तोगी ने बताया कि प्रस्ताव में 28.90 लाख रुपये से 100 कंटेनर खरीदे जाने हैं, उतने ही आएंगे। इससे साफ है कि एक कंटेनर की कीमत 28 हजार रुपये है। यह कंटेनर इतने हल्के हैं कि एक तरफ से अकेला व्यक्ति उठा देता है।

जिम्मेदार बोले
‘ ट्रक में असावधानी के चलते कुछ कूड़ेदान पिचक गए हैं। वह गुणवत्ता की जांच करेंगे। यदि गड़बड़ होंगे, तो संबंधित संस्था को लिखा जाएगा। गुणवत्ता में समझौता नहीं होगा।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed