{"_id":"66182cab01ff3389670cda1d","slug":"constable-threw-file-on-diwans-foul-language-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-110273-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दीवान की बदजुबानी पर सिपाही ने फाइल फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दीवान की बदजुबानी पर सिपाही ने फाइल फेंकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीवान की बदजुबानी पर सिपाही ने फाइल फेंक दी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। आरोप है कि दीवान इससे पहले भी कई सिपाहियों व लोगों से कहासुनी कर चुके हैं। कोतवाल की शिकायत पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात दीवान विनोद बुधवार को कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे। उसी दौरान सेंट्रल जेल चौकी में तैनात सिपाही सत्येंद्र कुमार कार्यालय पहुंचे। वहां रपट लिखाने को लेकर सिपाही सत्येंद्र काफी देर तक इंतजार करते रहे। दीवान विनोद ने बदजुबानी कर रपट लिखने से इन्कार कर दिया। इस पर दीवान व सिपाही में कहासुनी होने लगी।
सिपाही सत्येंद्र ने फाइल दीवान के ऊपर फेंक दी, और वहां से चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार्यालय में खलबली मच गई। पूरे मामले की जानकारी कोतवाल हरिश्याम सिंह को मिली। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के बाद कोतवाल ने पूरे मामले के बारे में एसपी विकास कुमार को बताया। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया मामला विभागीय है। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज धमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों की गलतफहमी में कहासुनी हो गई। मामला निपट गया है। दीवान विनोद व सिपाही सत्येंद्र से बात करने का प्रयास किया। दोनों के मोबाइल बंद थे।