फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Constable dies after being shot while cleaning gun

Farrukhabad News: बंदूक साफ करते समय चली गोली से हवलदार की मौत

Tue, 23 Jan 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Constable dies after being shot while cleaning gun
फर्रुखाबाद। दोनाली बंदूक की सफाई करते समय चली गोली से हवलदार की मौत हो गई। वह आर्डनेंस फैक्टरी देहरादून में हवलदार के पद पर तैनात था। वह पांच दिन पहले अवकाश पर आया था। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भरखा निवासी हरिकरन सिंह का इकलौता पुत्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह (30) देहरादून आर्डनेंस फैक्टरी में हवलदार के पद पर तैनात था। अनिरुद्ध की आठ वर्ष पहले नौकरी लगी थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। पांच दिन पहले वह अवकाश पर घर आया था। हरिकरन की पांचाल घाट पर आढ़त की दुकान है। रविवार शाम अनिरुद्ध प्रताप पिता हरिकरन की लाइसेंसी दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था। अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन

गोली अनिरुद्ध के सीने में लग गई। गंभीर हालत में अनिरुद्ध को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह अनिरुद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता हरिकरन सिंह, मां कुसुमलता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध की एक बड़ी बहन है। उसकी शादी हो चुकी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की। चचेरे भाई कुशल ने बताया कि अनिरुद्ध ताऊ की दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था। अचानक गोली चलने अनिरुद्ध घायल हो गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में अनिरुद्ध की छाती में फंसे 12 छर्रे बरामद हुए हैं। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि आर्डनेंस फैक्टरी के हवलदार की दोनाली बंदूक की सफाई करते समय चली गोली से घायल हुए हवलदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed