{"_id":"60e5a56f8ebc3ec76f33e25c","slug":"congressmen-demonstrated-against-inflation-farrukhabad-news-knp6387318190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में थाली-ताली बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में थाली-ताली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
फर्रुखाबाद। महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को थाली व ताली बजाकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
शहर के टाउनहाल पर जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में अनुपमा शर्मा, खालिद उस्मानी, नायाब व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। वहां से थाली व ताली बजाते तहसील पहुंचे। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजू कुमार को सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में कहा कि कोरोना महामारी में जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। इसके बावजूद गृह उपयोगी वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सरसों का तेल 100 रुपये से बढ़कर 200 रुपये किलो हो गया है।
डीजल व पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। आर्थिक तंगी के समय जनता से टैक्स लेना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री से बढ़ती महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान राहुल राजपूत, आकाश गौड़, जितेंद्र शर्मा, कमालुद्दीन, अकील आदि मौजूद रहे।