{"_id":"5f7371538ebc3e9bf4622116","slug":"congress-without-issue-confusion-spreading-among-farmers-mp-farrukhabad-news-knp5855722167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुद्दाविहीन कांग्रेस, किसानों में फैला रही भ्रम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुद्दाविहीन कांग्रेस, किसानों में फैला रही भ्रम : सांसद
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत।
- फोटो : FARRUKHABAD
मुद्दाविहीन कांग्रेस, किसानों में फैला रही भ्रम : सांसद
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो चुकी है। इससे कृषि सुधार बिल को लेकर किसानों में भ्रम फैला रही है। सपा व बसपा भी किसानों को भड़का रही हैं। भाजपा हमेशा किसानों के हित में कदम उठा रही है।
कृषि सुधार बिल को लेकर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधार बिल लोकसभा से पारित कराया। इसको लेकर सपा, कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल भ्रांतियां फैला रहे हैं। भाजपा ने जो कहा कि वह वादे पूरे कर दिए। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है।
इससे कृषि सुधार बिल को लेेकर किसानों को भ्रम फैलाकर भड़काया जा रहा है। कृषि विधेयक लागू होने से किसान अपनी उपज मंडी टैक्स दिए बिना कहीं भी बेच सकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक अमर सिंह खटीक, हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, फतेहचंद वर्मा, संजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मास्क व सैनिटाइजर की मनमानी खरीद में होगी टीएसी जांच
सांसद व विधायकों की निधि से मास्क व सैनिटाइजर की मनमानी खरीद कर घपलेबाजी संबंधी सवाल के जवाब में सांसद ने शासन स्तर से टीएसी से जांच कराने की बात कही।
जल संचयन के नाम पर खिलवाड़
बारिश के दो मौसम बीतने के बावजूद स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट पूरे नहीं हो पाने के सवाल पर कहा कि यह शासन की मंशा के विपरीत है। इस मामले को वह शासन तक पहुंचाकर जांच कराएंगे।