{"_id":"5f11b1018ebc3e635e49198e","slug":"congress-said-for-local-issues-in-faarrukhabad-farrukhabad-news-knp5716541199","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब बनी सड़क पर कांग्रेसियों ने पकड़ीं मछलियां, कहा सड़कों की जमीनी हकीकत कुछ और है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब बनी सड़क पर कांग्रेसियों ने पकड़ीं मछलियां, कहा सड़कों की जमीनी हकीकत कुछ और है
विज्ञापन
सातनपुर मंडी रोड गड्ढों में तब्दील होने से उसमें जलभराव है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सांकेतिक मछली पकड़ने का कार्यक्रम कर प्रदेश सरकार की गड्ढामुक्त सड़कों के दावों की पोल खोली।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सातनपुर मंडी रोड पहुंचे। वहां गड्ढों में तब्दील सड़क पर भरे पानी में कार्यकर्ताओं ने डंडियों में धागा व कांटा बांधकर सांकेतिक मछली पकड़ी। कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कें बनाने का दावा कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है।
सातनपुर मंडी जाने के लिए दुर्दशाग्रस्त सड़क से निकलना किसानों व राहगीरों की मजबूरी है। टूटी सड़कें तालाब में परिवर्तित हो चुकी हैं। इसके बावजूद शासन व प्रशासन लोगों की दिक्कतों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस दौरान वरुण त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, शिवम बाजपेई, अर्चित कश्यप, विकास अग्निहोत्री, सलमान, इमरान, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।