फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress on protest against the arrest of state leaders

प्रदेश नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी धरने पर

Wed, 20 May 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress on protest against the arrest of state leaders
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रदेश नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी धरने पर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने राजस्थान बार्डर से 1000 बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। प्रदेश सरकार ने अनुमति नहीं दी, लेकिन प्रदेश स्तरीय नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी कर ली। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के साथ शिवाशीष तिवारी, राकेश सागर, अभय यादव, संजय राठौर आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां एडीएम कार्यालय के सामने पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार आगरा से बसें चलाने की अनुमति देने में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व जुबैर खां के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। कांग्रेसियों ने गिरफ्तार नेताओं को रिहा करने, मुकदमा वापस लेने व प्रवासी श्रमिकों के लिए बसों के संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड धरना स्थल पहुंचे। कांग्रेसियों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया। विरोध प्रदर्शन के बाद सायंकाल सभी लोग धरना स्थल से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed