फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   congress

जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक, घर पर दिया धरना

Wed, 09 Jun 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
congress
फर्रुखाबाद। जहरीली शराब से प्रदेश में हुईं मौतों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने सभी ब्लाकों में धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष की कार्यालय जाने से रोकने पर पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में अपने आवास पर ही समर्थकों के साथ धरना दिया।
विज्ञापन

भोलेपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदर्शन में जाने से रोकने के लिए पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेकपुर स्थित आवास पर सुबह ही पहुंच गई थी। दोपहर 12:30 बजे जिलाध्यक्ष जैसे ही कार्यालय जाने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर उनकी तीखी नोकझोंक हुई। फतेहगढ़ कोतवाल ने धारा 144 का हवाला दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा आम आदमी की आवाज दबा रही है। उनके साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लईक उर्रहमान, फाजिल खान, अनीश सिंह, रघुवीर यादव, अभिषेक कटियार, अजय आदि मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, वसीमुज्जमा खान, अनुपमा शर्मा आदि मौजूद रहे। यहां भी पुलिस से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ। यहां प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। शासन एवं प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। यहां संजू अग्निहोत्री, कैलाश यादव, ओमप्रकाश बाथम, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कायमगंज में जिला उपाध्यक्ष रमेश कठेरिया व मनोज गंगवार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। अनिल कठेरिया, मनोज आदि मौजूद रहे। राजेपुर में ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल सिंह कुशवाह, कमालगंज ब्लाक के इसरार अली, नवाबगंज ब्लाक में आमोद गंगवार व शमसाबाद में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed