फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congress appeasement policy divided India says MP

कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति से भारत खंडित हुआ : सांसद

Sun, 13 Aug 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress appeasement policy divided India says MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति से भारत खंडित हुआ था। आजादी के एक दिन पहले ही देश का विभाजन कर दिया गया।

भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि भारत माता की हत्या कांग्रेस और पं.जवाहर लाल नेहरू ने की है। वह भारत माता के टुकड़े करने वाले गैंग को संरक्षण व आर्थिक सहयोग करते रहे। पं.नेहरू की तुष्टिकरण नीति को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आगे बढ़ाया। उन्होंने पाकिस्तान को छोड़ दिया और बंगलादेश अलग बना दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस अब मु्द्दाविहीन हो चुकी है। इससे लोकसभा न चलने देने का प्रयास कर रही है। उन्हें अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाना चाहिए था। कांग्रेस ने मणिपुर की घटना पर चर्चा नहीं की जबकि मणिपुर में इससे पहले घटनाएं कांग्रेस के कार्यकाल में हुईं, आज भी वही तुष्टिकरण की नीति मुख्य वजह है। इस दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए
एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि कांग्रेस को फर्रुखाबाद जोड़ो यात्रा नहीं कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। सलमान खुर्शीद चुनाव से छह माह पहले जिले में आ जाते हैं। कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों में तुष्टीकरण भरा है। मुस्लिम समाज के तुष्टीकरण का प्रयास है। सलमान खुर्शीद को पहले एक लाख वोट मिले, पिछले चुनाव में 50 हजार और अब इससे भी नीचे वोट मिलेंगे।

जिले से निकलेगा ग्रीन एक्सप्रेसवे
सांसद ने कहा कि ग्रीन एक्सप्रेसवे कहीं नहीं जाएगा, जिले से ही निकलेगा। सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं। उसका वह खंडन करते हैं। सांसद ने कहा कि मंत्रियों व अधिकारियों से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed