फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Congratulations to the youth who got success in competitive examination

Farrukhabad News: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने वाले युवाओं का अभिनंदन

Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the youth who got success in competitive examination
राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए युवाओं के साथ मौजूद डीआईओएस नरेंद्र पाल - फोटो : राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए युवाओं के साथ मौजूद डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह।
फर्रुखाबाद। आर्थिक अभाव के चलते राजकीय पुस्तकालय फतेहगढ़ में आकर पढ़ाई करने वाले युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। ऐसे सफल युवाओं का शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय फतेहगढ़ में मौजूदा समय में लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा युवा जाकर पढ़ाई करते हैं। पुस्तकालय में करीब 17 हजार से ज्यादा पुस्तकें हैं। इनमें प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तकों के अलावा अन्य पुस्तकें भी शामिल हैं। राजकीय पुस्तकालय में विकास कश्यप, हर्ष राजपूत, ब्रजेश कुमार, कुलदीप पाल, अवनीश पाल व अनुज शेखर ने पुलिस भर्ती व नेट की परीक्षा दी थी। इन परीक्षाओं में यह सभी लोग उत्तीर्ण हो गए।
विज्ञापन

राजकीय पुस्तकालय में पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने इन युवाओं का मार्ल्यापण कर अभिनंदन किया। डीआईओएस ने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह जीवन में सफलता की सीढि़यां चढ़ते रहें। उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का कहना था कि राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कई पुस्तकें मौजूद हैं। प्रतिदिन वे चार से पांच घंटे पुस्तकालय आकर पढ़ाई करते थे। पुस्तकालयध्यक्ष रवींद्र प्रताप सक्सेना, पंकज शुक्ल, मनोज कुमार, अंकित दुबे, अनुपमलता व सुनील कुमार सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed