{"_id":"65d263d88db33c627a07cb24","slug":"confectioners-son-dies-in-collision-with-tractor-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108479-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हलवाई के पुत्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हलवाई के पुत्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। हलवाई के मासूम पुत्र की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। ताऊ व दादी के साथ मासूम ढाईघाट पर भंडारा कार्यक्रम में आया था। मिर्जापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद शाहजहांपुर थाना कस्बा मिर्जापुर निवासी अंकुर गुप्ता की मिठाई की दुकान है। रविवार को बड़े भाई रविनेश गुप्ता, मां माया देवी सहित अन्य परिजनों व तीन वर्ष के पुत्र नमन गुप्ता को लेकर ढाईघाट पर भंडारा करने आए थे।
रविनेश भतीजे नमन को मेले में गेंद दिला कर आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नमन को टक्कर मार दी। परिजन नमन को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मां रोशनी, पिता अंकुर, ताऊ रविनेश व दादी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर मिर्जापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।