{"_id":"60e5de7d8ebc3e737521344d","slug":"confectioner-s-body-found-in-the-garden-farrukhabad-news-knp638850235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई का शव बाग में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई का शव बाग में मिला
विज्ञापन
बाग में मिला हलवाई का शव
कमालगंज। गांव जंजाली नगला निवासी हलवाई का शव बुधवार शाम रजीपुर-चंदनपुर मार्ग स्थित बाग में पड़ा मिला। शव के पास शराब का खाली पौवा व कीटनाशक दवा की खाली शीशी पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुरुषोत्तम वर्मा (36) का भाई रानू 12 जून को महमदगंज मढ़ैयनघाट पर पीतम का कंकाल मिलने के मामले में हत्या का आरोपी है। पुलिस ने कई बार उसके घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुरुषोत्तम घर से निकला गया था।
शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने रजीपुर-चंदनपुर मार्ग स्थित एमपी सिंह के बाग में उसका शव पड़ा देखा। सूचना पाकर पत्नी प्रेमवती मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उसकी शर्ट पेड़ की डाल पर रखी थी।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम के दो पुत्र प्रियांशु, दिव्यांशु व एक पुत्री आकांक्षा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने पुलिस के डर से सुबह घर से जल्द निकलने की बात कही है। उसने देर रात कन्नौज के हंसपुरवा निवासी दो, जंजाली नगला के दो और कल्लू नगला के एक व्यक्ति के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।