{"_id":"6192a601dc0d830553079aa8","slug":"confectioner-s-body-found-hanging-on-the-noose-farrukhabad-news-knp6641917122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। काम के लिए निकले हलवाई का शव नाले किनारे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को लोहिया अस्पताल भिजवाया। परिवार के लोगों ने शव को मोर्चरी में शव रखने का विरोध किया। वह पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी।
शहर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी सुरेश सैनी (55) हलवाई का काम करते थे। वह सोमवार सुबह वह काम से लौटे और फिर नौ बजे निकल गए। शाम करीब पांच बजे युवकों ने नाले के किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। सूचना पर परिजन पहुंच गए। मऊदरवाजा पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव फंदे से उतार चुके थे। पुलिस शव लोहिया अस्पताल ले गई। शव मोर्चरी में रखा जाने लगा तो घर की महिलाएं विरोध करने लगीं। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे।
सुरेश के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे विपिन, भोलू, राजा और बेटियां पूजा, चंचन और मोनी हैं। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।