फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Complaints regarding encroachment filed 24 times; each time, the matter was disposed of based on a false report.

Farrukhabad News: कब्जे की 24 बार शिकायत, हर बार झूठी रिपोर्ट से निस्तारण

Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Complaints regarding encroachment filed 24 times; each time, the matter was disposed of based on a false report.
फोटो-16 ऑफीसर्स क्लब में शिकायत सुनतीं जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर व एसपी आरती सिंह। संवाद
फर्रुखाबाद। शनिवार को ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने सांसद मुकेश राजपूत व अफसरों संग शिकायतें सुनीं। फरियादी महिला ने कहा कि भूमि पर कब्जे की 24 बार शिकायत कर चुकी है, हर बार झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है। डीएम ने जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

जहानगंज के नगला दलू निवासी गुड्डी देवी ने अपनी पौने चार बीघा विरासत भूमि पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की। उसने 1 जुलाई से 24 प्रार्थनापत्र दिए हैं, लेकिन हर बार पुलिस व लेखपाल द्वारा झूठी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया जाता है। मोहम्मदाबाद-संकिसा रोड स्थित आश्रम के महंत जानकीदास ने नगर पंचायत से 4.90 लाख रुपये के स्वीकृत कार्य न कराए जाने की शिकायत की। नगला मलू निवासी विजेंद्र सिंह ने भूमाफिया के खिलाफ चौकी प्रभारी द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दनियापुर निवासी प्रीति चौहान ने बताया कि 27 सितंबर को दबंगों ने उसके माता-पिता पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में मां का हाथ टूट गया और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। नगला किसान के ग्रामीणों ने 40 वर्ष पुराने चकमार्ग को शीतगृह मालिक द्वारा बंद करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने 23 सितंबर को जांच कराकर रास्ता खुलवाने के आदेश दिए थे, सांसद ने भी संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। उसने बताया कि 3 सितंबर को कचहरी में मिले युवक ने खुद को पेशकार बताकर 14 सितंबर को होटल में नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसके जेवर भी ले लिए और अब 1 लाख रुपये मांगकर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस दौरान अमित मिश्र व रविप्रताप सिंह ने शिविर लगाकर 70 वर्षीय आठ बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए। लेखपालों ने भी अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कुल 81 शिकायतें आईं। राजस्व विभाग को 40, पुलिस को 15, बिजली को सात, विकास व स्वास्थ्य को दो-दो शिकायतें मिलीं। अन्य विभागों से 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से केवल दो का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय, एसडीएम संजय कुमार, पीडी कपिल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर आदि मौजूद रहे।
गन्ने की फसल कटवाने का दबाव बना रहे लेखपाल
कायमगंज। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पट्टे की जमीन पर तैयार गन्ने की फसल कटवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई। एसडीएम अभिषेक वर्मा और एएसपी गिरीश कुमार सिंह की मौजूदगी में 157 में 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शाहपुर गंगपुर निवासी रविंद्र ने पट्टे की जमीन पर गन्ने की फसल कटवाने के लिए लेखपाल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। मोहल्ला नोनियमगंज निवासी संतोष कुमार ने भारी बारिश में कच्चा मकान गिरने पर मुआवजा और सरकारी आवास मांगा। नगला गोदाम के ग्रामीणों ने तालाब और खेत के बीच 12-13 घरों के रास्ते के सीमांकन की मांग की। बिजली के पोल और बाड़ से रास्ता दो फीट रह गया है, जिससे बारिश में आवागमन बाधित होता है। इस दौरान सीओ अजय वर्मा, तहसीलदार अरविंद कुमार और ईओ लव कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। संवाद

लेखपाल ने मृतक दिखाकर दूसरे के नाम दर्ज कर दी जमीन
अमृतपुर। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कई शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम श्वेता साहू ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जांच के आदेश दिए। चंदोखा के सुरजन सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने उन्हें मृतक घोषित कर उनकी जमीन दूसरे के नाम कर दी। बसायकपुर के राकेश कुमार और अमैयापुर के अमरसिंह ने बारिश से गिरे मकानों के मुआवजे की मांग की। नगरिया जवाहर के उपदेश सिंह और अनिल कुमार ने लिंक एक्सप्रेसवे के मुआवजे का भुगतान न होने की शिकायत की। कुम्हरौर के विकास ने गांव के डाक घर में अपने खाते में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने इन मामलों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर केवल चार का ही निस्तारण हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed