{"_id":"6918d1808ab952bc040dfc69","slug":"complaints-of-constipation-on-the-sampoorna-samadhan-diwas-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-132781-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में कब्जों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संपूर्ण समाधान दिवस में कब्जों की शिकायतें
Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-40, आफीसर्स क्लब में शिकायतें सुनते डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी। संवाद
फर्रुखाबाद। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन पर अवैध कब्जों से जुड़ी शिकायतें भारी संख्या में सामने आईं। पीड़ितों ने बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान न मिलने पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। शनिवार को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में थाना मेरापुर के सदानंद ने बताया कि उनके पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा हो गया है, पर कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
थाना नवाबगंज के सितवनपुर पिथू के मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा किया गया है। वहीं छछोनापुर के व्यासमुनी ने खलियान की भूमि पर बेदखली के बाद भी पुनः कब्जा और निर्माण होने की शिकायत की।
विज्ञापन
इस दौरान कुल 56 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 33 शिकायतें राजस्व विभाग से, छह पुलिस विभाग से, एक विकास विभाग से, दो विद्युत विभाग से तथा अन्य विभागों से 14 शिकायतें रहीं। दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में एसपी आरती सिंह, सीएमओ डा. अवनींद्र कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वीडियो बना रहे फरियादी को एसडीएम ने पुलिस के हवाले किया
कायमगंज। शनिवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 76 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से मात्र एक का मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान शमसाबाद क्षेत्र के कैलियाई निवासी बृजेश जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस बीच वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने आपत्ति जताते हुए इसे नियम विरुद्ध बताया और तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने फरियादी को हिरासत में ले लिया।
काशीराम कॉलोनी की महिलाओं ने अवैध रूप से रह रहे कुछ परिवारों पर चोरी और गाली-गलौज की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मोहल्ला बगिया रामलाल निवासी सविता ने आरोप लगाया कि लेखपाल के एक निजी कर्मचारी ने प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर दस हजार रुपये ले लिए, लेकिन अभी तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ।
समाधान दिवस में सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, बीडीओ राजेंद्र सिंह और एसडीओ विनोद कन्नौजिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
चकमार्ग की शिकायत के निस्तारण किए एसडीएम ने बनाई टीम
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर चक मार्ग की शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाई है। 12 बार शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संजय कुमार सिंह ने समस्याएं सुनी। इस दौरान पट्टीदारापुर के सर्वेश कुमार ने ग्राम सभा व खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटवाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। सर्वेश ने कहा कि वह 13वीं बार प्रार्थना दे रहा है। लेकिन समस्या कानिस्तारण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने बताया कि खाद के गड्ढे व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।
गौटिया के निवासी जगमोहन, मियापट्टी के निवासी रमेश चंद्र, रामरहीश, कुम्हरौर के संतराम ने चक मार्ग से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि चक मार्ग की शिकायत का टीम बनाकर निस्तारण किया जा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले चक मार्ग के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण लिए थाना पुलिस, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल की टीम बनाई गई।
लेखपाल पुलिस की मौजूदगी में नाप करेगा। ग्राम पंचायत सचिव चक मार्ग पर मिट्टी डलवाए जाने की जिम्मेदारी तय की है। इस दौरान सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार शशांक सिंह,एडीओ पंचायत अजीत पाठक, बीईओ राजीव कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।