{"_id":"61fd68606d0b760f3f67dc42","slug":"complaint-filed-against-kanungo-of-tehsil-sadar-farrukhabad-news-knp6788757183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील सदर के कानूनगो के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील सदर के कानूनगो के खिलाफ परिवाद दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की जांच में कानूनगो पर गलत रिपोर्ट लगाई और प्रधान के पति से गाली गलौज किया। प्रधान के पति के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद काननूगो के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज कर लिया गया है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरेली निवासी प्रधान के पति रावेंद्र सिंह ने तहसील सदर को कानूनगो अनिल अवस्थी के खिलाफ सीजेएम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
इस संबंध में जिलाधिकारी को जमीन से कब्जा हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। कानूनगो ने जांच रिपोर्ट गलत तरीके से बना दी। इसकी जानकारी होने पर कानूनगो से बात की तो उन्होंने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में कानूनगो के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने प्रधान के पति के मामले में सुनवाई के बाद परिवाद दर्ज कर लिया। इस मामले में सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तारीख नियत की गई है।