फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Compiled CHC opened, but patient returned unharmed

कंपिल सीएचसी तो खुली, पर मरीज बैरंग वापस

Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Compiled CHC opened, but patient returned unharmed
ीएचसी कंपिल में बंद डॉक्टरों के कक्ष। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग के संविदा चिकित्सकों और कर्मचारियों की हड़ताल के बाद फार्मासिस्टों के आंदोलन के कारण शनिवार को कई अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही। कई जगह औषधि वितरण कक्ष भी बंद रहे। मरीजों को बना दवा लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी में ज्यादातर स्टाफ एनएचएम से संविदा पर तैनात है। फार्मासिस्ट मनोज कुमार व वार्ड ब्वाय पवन कुमार ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि संविदा पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील कुमार, रमाशंकर, आयुष फार्मासिस्ट रामबाबू व काउंसलर सपना हड़ताल पर हैं। नियमित फार्मासिस्ट अमरेश प्रताप भी धरने में गए हैं। गंभीर मरीज को देखने के लिए डॉक्टर नहीं हैं। सामान्य एक दो मरीजों को फार्मासिस्ट ने दवा दी। मरीज घंटों इंतजार के बाद लौट गए। टीकाकरण सहित सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी के फार्मासिस्ट धरने में चले गए थे। इससे औषधि वितरण कक्ष के ताले तक नहीं खुले। मरीजों को बिना दवाई के ही लौटना पड़ा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रमित राजपूत ने बताया कि हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहीं। सिर्फ कोरोना टीकाकरण ही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवप्रकाश ने बताया कि इमरजेंसी सेवा में एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी रही है। मोहम्मदाबाद अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव यादव ने बताया कि फार्मासिस्ट व संविदा कर्मियों की हड़ताल से ओपीडी बंद रही। इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही हैं। दो दिन में प्रसव के लिए पांच गर्भवती भर्ती हुईं। इनमें तीन को प्रसव के बाद दूसरे दिन शनिवार को छुट्टी दे दी गई। एक गर्भवती को रेफर किया गया है। एक प्रसूता भर्ती है।
24 प्रतिशत हुआ टीकाकरण
जनपद में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सेवाएं बदहाल होने के साथ अब कोरोना टीकाकरण भी प्रभावित है। शनिवार को जिले में 23500 टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 24 प्रतिशत 5694 लोगों को ही टीका लगाया जा सका।

आज सभी पीएचसी पर लगेगा आरोग्य मेला
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सतीश चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेला लगाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने स्थाई डॉक्टरों व आयुष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित हो रही हैैं। किसी तरह काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed