{"_id":"647f809e70a6450cdc0d3b54","slug":"committee-workers-who-went-to-recover-debt-were-beaten-up-sued-farrukhabad-news-c-12-1-272947-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऋण वसूली करने गए समिति कर्मियों को पीटा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऋण वसूली करने गए समिति कर्मियों को पीटा, मुकदमा
Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साधन सहकारी समिति बरौन से ऋण लेने के बाद बकाया वसूलने गए समिति कर्मियों के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित कर्मियों ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बरौन सहकारी समिति पर तैनात आंकिक योगेंद्र सिंह सोमवार को अपने सहयोगी मुकेश कुमार के साथ बाबरपुर गांव में ऋण की वसूली करने गए थे। 99 हजार रुपये के बकाएदार देशराज के घर पहुंचे। उन्होंने बकाया जमा करने को कहा, तो देशराज और उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू घर से डंडे लेकर आए। हमला बोल दिया। बमुश्किल वहां से भागकर जान बचाई। आरोपियों ने दोबारा वसूली करने आने और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मुकेश कुमार व योगेंद्र ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देशराज सिंह व उनके पुत्र प्रदीप, संजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।