फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Committee will investigate the administrators who spent Rs 5.15 crore in 20 days

Farrukhabad News: 20 दिन में 5.15 करोड़ खर्च कर चुके प्रशासकों की कमेटी करेगी जांच

Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Committee will investigate the administrators who spent Rs 5.15 crore in 20 days
फर्रुखाबाद। प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त प्रशासकों ने अंतिम 20 दिनों में 350 ग्राम पंचायतों से 5.15 करोड़ रुपये मनमाने तरीके से खर्च किए। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने गबन व भ्रष्टाचार की जांच के लिए ब्लाॅकवार दो-दो जिला स्तरीय अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है। इससे प्रशासकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से ग्राम पंचायतों की कमान प्रशासकों के हाथ में पहुंच गई थी। 25 मई 2021 तक प्रशासकों ने ग्राम पंचायतों के खातों से करोड़ों रुपये खर्च किए। पंचायत चुनाव के बाद प्रधान नियुक्त हुए, तो प्रशासकों ने भुगतान की रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन

पांच मई से 25 मई तक कमीशनबाजी के खेल में मनमाने तरीके से करोड़ों के भुगतान कर दिए गए। कई प्रशासकों ने सचिवों के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। शासन से हुई शिकायत में गबन व भ्रष्टाचार के आरोप पर पंचायती राज निदेशक अटल कुमार राय ने डीएम को पत्र भेजकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रशासकों द्वारा किए गए छह करोड़ सात लाख 28 हजार 795 रुपये का ब्योरा भी भेजा। इस पर जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने सभी सात ब्लॉकों में जांच के लिए एक-एक तकनीकी अधिकारी व एक प्रशासनिक अधिकारी की कमेटी गठित की है।


जांच के लिए यह अधिकारी हैं नामित
जिलाधिकारी प्रत्येक ब्लाॅक की ग्राम पंचायतों में हुए खर्च की जांच के लिए दो अधिकारी नामित किए हैं। ब्लॉक बढ़पुर में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) व जिला पूर्ति अधिकारी, कायमगंज में अधिशासी अभियंता आरईडी व जिला प्रोबेशन अधिकारी, कमालगंज में अधिशासी अभियंता नलकूप खंड व जिला कृषि अधिकारी, मोहम्मदाबाद में अधिशासी अभियंता सिंचाई व सहायक श्रमायुक्त, नवाबगंज में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी(निर्माण खंड) व जिला सेवायोजन अधिकारी, राजेपुर में सहायक अभियंता निर्माण (मंडी परिषद) व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, शमसाबाद में सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) व एआर कोऑपरेटिव जांच कर रिपोर्ट देंगे। डीएम ने सभी बीडीओ को जांच में सहयोग करने के आदेश दिए हैं।

प्रशासकों ने कितनी ग्राम पंचायतों में कितना किया भुगतान
जिले के सभी सात ब्लॉकों की 350 ग्राम पंचायतों में पांच मई से 25 मई 2021 तक प्रशासकों ने कुल पांच करोड़ 15 लाख 40 हजार 424 रुपये खर्च किए हैं।
ब्लॉक - ग्राम पंचायत - खर्च हुई धनराशि -

बढ़पुर - 52 - 1,25,28,495 रुपये

कायमगंज - 28 - 52,45,795 रुपये,

कमालगंज - 71 - 80,88,181 रुपये

मोहम्मदाबाद - 80 - 1,07,71,943 रुपये

नवाबगंज - 25 - 25,75,732 रुपये

राजेपुर - 61 - 97,04,855 रुपये

शमसाबाद - 33 - 26,25,423 रुपये

----------------------------------------------------------

कुल - 350 - 5,15,40,424

----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed