फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Come and masses plant trees

जन जन आओ वृक्ष लगाओ

Mon, 11 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
 Come and masses plant trees
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी मिशन के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे तक चलेगा पौध रोपण कार्यक्र - फोटो : अमर उजाला
ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के तहत जिले में पौधरोपण का कार्यक्रम किसी उत्सव की तरह मनाया गया। पुलिस, प्रशासन, विद्यालयों, सरकारी गैर सरकारी विभागों में पौध रोपण कर शहर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



इसी क्रम के तहत स्कूली बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर जन जागरण का प्रयास किया। रैली को डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार सुबह 8 बजे डीएम मातहतों के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली स्टेडियम से शुरू होकर फतेहगढ़ चौराहा, सीएमओ कार्यालय के सामने से होती हुई पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में पहुंची। डाक बंगले का भ्रमण करने के बाद रैली का समापन किया गया। बच्चों की हौसलाअफजाई के लिए जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में जागरूकता के लिए वृक्ष धरा के भूषण करते दूर प्रदूषण, वृक्ष कटेगें तो बनेगा रेगिस्तान, जन जन आओ- वृक्ष लगाओ के नारे लगते रहे। रैली में सीएमओ डा. राकेश कुमार, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, सदर तहसीलदार आरपी चौधरी, डीएफओ डीके श्रीवास्तव, बीएसए संदीप चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू, भारती मिश्रा, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, सुधीर कुशवाह, चमन शुक्ला, आदेश गंगवार,  जीआईसी की प्रधानाचार्या मीना यादव, अनुसुइया दीक्षित आदि मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed