{"_id":"585186624f1c1ba06f64b49a","slug":"colourful-programs-tied-heck-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों से बच्चों ने बांधा समां
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। हास्य व प्रेरणापरक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों की वाहवाही लूटी।
बुधवार देर शाम ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में किड्स वैली स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सदर विधायक विजय सिंह, युवा नेता अविनाश सिंह तथा ग्रुप के चेयरमैन आदित्य टंडन, रितु टंडन, चमन टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बच्चों के कार्यक्रमों का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों ने हास्य नाटक, फ्यूजन आफ ओल्ड मेलोडी डांस, प्रस्तुत कर समा बांधा। नन्हें-मुन्नों के द्वारा सॉरी-सॉरी डांस सभी के मन को भा गया। रीमिक्स, महिषासुर वध, मेरी मां, प्राकृतिक आपदा, खुदा की इबादत, शिक्षा का महत्व, जनगणमन आदि नाटकों के अलावा ओरी चिरैया नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बच्चों के माता पिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ्
मेधावी छात्रा सुगंधिका चौहान को हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान मिलने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान बनाई गई वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रुप के प्रेसीडेंट चमन टंडन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को सिखाना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ शिक्षक व अभिभावक मेहनत कर उन्हें नया आयाम देते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य अपर्णा टंडन, अनुज, संजीव, अजय कुमार वर्मा, विजय मिश्रा, प्रदीप त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय विश्वास ने किया।