{"_id":"62e580208970800f2907f52b","slug":"color-adulteration-in-chutney-and-laddu-samples-failed-farrukhabad-news-knp710366596","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः चटनी व लड्डू में रंग की मिलावट, नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः चटनी व लड्डू में रंग की मिलावट, नमूने फेल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन से भेजी गई फूड सेफ्टी वैन से शनिवार को बाजारों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की गई। चटनी व लड्डू में रंग की मिलावट पाए जाने से नमूने फेल हो गए। लोगों को मिलावट की पहचान के बारे में जानकारी दी गई।
फूड सेफ्टी वैन से बाजारों से नमूने लेकर जांच की जा रही है। विश्लेषक खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा व गुलाब सिंह ने भोलेपुर व जहानगंज बाजार में 42 दुकानों से 60 नमूने लिए। नमूनों की वैन की लैब में जांच की गई। इस दौरान हरी व लाल चटनी, बूंदी के लड्डू में रंग की मिलावट पाई गई, जबकि काली मिर्च में पपीते के बीज मिले पाए गए। इससे नौ नमूने फेल हो गए। नमूना फेल होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
उधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ छापा मारा। कायमगंज के मढ़ी चौराहा सिवारा स्थित जुगेंद्र सिंह की डेयरी से, पुराना नखासा के पास अमीर चंद्र, ओमवीर व शालू की दुकान से दूूध के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ. शैलेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।