फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold wave to continue for three days, dense fog alert

Farrukhabad News: तीन दिन चलेगी शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट

Thu, 18 Dec 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cold wave to continue for three days, dense fog alert
फर्रुखाबाद। लगातार बदल रहे मौसम, शीतलहर और घने कोहरे के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह और शाम के समय कोहरे से दृश्यता कम रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं दैनिक मजदूरों को काम न मिलने से दिहाड़ी पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में जनपद में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने और घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

लगातार गिरते तापमान और नमी के कारण खेतों में खड़ी फसलों पर भी खतरा बढ़ गया है। कृषि वैज्ञानिक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इस मौसम में सरसों की फसल में माहू (एफिड) कीट लगने और फूल आने में देरी की आशंका रहती है। किसानों को नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकता अनुसार कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। वहीं, आलू की फसल में झुलसा रोग का खतरा बढ़ जाता है। किसानों को उचित फफूंदनाशक का छिड़काव करने और शाम के समय सिंचाई न करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


19 दिसंबर को अधिकतम 21 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री तापमान रहने के साथ बादल छाए रहेंगे। 20 दिसंबर को दिन में धूप और रात में बादल रहेंगे। 21 व 22 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना है। 23 से 26 दिसंबर तक मौसम मुख्यतः साफ और धूप वाला रहेगा, जबकि 27 और 28 दिसंबर को बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की संभावना कम बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बना रहा। पछुआ हवाओं के चलते ठिठुरन और गलन में इजाफा हो गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कड़ाके की ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सर्द हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर भी आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। पशुपालकों का कहना है कि मवेशियों को ठंड से बचाना चुनौती बना हुआ है। अलाव जलाकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के अनुसार मौजूदा मौसम गेहूं और तंबाकू की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। किसान भोजराज, शहरोज, धर्मवीर और आफताब ने बताया कि ठंड बढ़ने से गेहूं की बढ़वार बेहतर होती है, जबकि तंबाकू की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed