फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cold store operator killed after being hit by a gas tanker

Farrukhabad News: गैस टैंकर की टक्कर से कोल्ड स्टोर संचालक की मौत

Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cold store operator killed after being hit by a gas tanker
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर गुप्ता भट्ठा के पास पीछे से आ रहे गैस टैंकर(कैप्सूल) की टक्कर से बाइक सवार कोल्ड स्टोरेज मालिक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।


जनपद मैनपुरी के कस्बा बेवर निवासी सचिन गुप्ता (33) का मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में मदनपुर व काली नदी के बीच इटावा-बरेली हाईवे पर श्रीश्याम लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज है। दोपहर करीब 3.30 बजे सचिन बाइक से घर से कोल्ड स्टोरेज आ रहे थे। रास्ते में गुप्ता भट्ठा के निकट पीछे से आ रहे गैस टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। इससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोटें आई। जानकारी पर पहुंचे परिजन व कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी उन्हें अपने वाहन से मोहम्मदाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि सचिन हेलमेट नहीं लगाए था। टैंकर में गैस भरी होने से पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया था। गैस खाली करने के लिए टैंकर गैसिंगपुर स्थित इंडियन बॉटलिंग गैस प्लांट चला गया था। बाद में पुलिस ने टैंकर को फिर कब्जे में लेने पहुंची। सचिन के पिता अनिल गुप्ता देसी घी के कारोबारी हैं। सचिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके परिवार में पत्नी नेहा गुप्ता, 10 वर्षीय बेटा व आठ वर्षीय बेटी है। सचिन की मौत से मां सीता गुप्ता, पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि गैस टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed