{"_id":"5ed7d8a88ebc3e902828b069","slug":"co-opretive-bank-election-will-start-from-22-june-farrukhabad-news-knp5635645150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सहकारी बैंक की चुनाव प्रक्रिया 22 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सहकारी बैंक की चुनाव प्रक्रिया 22 से शुरू
विज्ञापन
co opretive bank election will start from 22 june
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक के संचालक मंडल का चुनाव इसी माह कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। 22 जून से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और 29 जून को मतदान कराया जाएगा। 30 जून को सभापति व उपसभापति चुने जाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक पर करीब 50 वर्ष से सपा नेता काबिज थे। सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव उपसभापति व उनकी पुत्रवधू मनोरमा यादव सभापति थीं। भाजपा नेता विमल कटियार ने भ्रष्टाचार का चिट्ठा खोला तो एक-एक कर 13 डायरेक्टरों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
इससे संचालक मंडल अल्पमत में आ गया। 7 दिसंबर को डीएम को सभापति बनाने के साथ 6 माह के अंदर चुनाव कराने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद 26 मार्च से 8 अप्रैल तक चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ था लेकिन 25 मार्च से लॉकडाउन हो गया। इससे चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीके महंति ने फिर से चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
इस तरह रहेगी चुनाव प्रक्रिया
22 जून को अनंतिम सूची का प्रकाशन।
23 जून को मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल होगी।
24 जून को आपत्तियों का निस्तारण व अंतिम सूची का प्रकाशन।
25 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
26 जून को नामांकन पत्रों का परीक्षण व वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन।
27 जून को नामांकन वापसी के साथ चुनाव चिह्न का आवंटन।
29 जून को प्रबंध कमेटी के मतदान के साथ चुनाव परिणाम।
30 जून को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर मतदान कराने के साथ परिणाम घोषित किए जाएंगे।