फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Co-operative bank makes profit of Rs 1.16 crore after making up for the looted loss during SP government

Farrukhabad News: सपा सरकार में लूट का घाटा पूरा कर सहकारी बैंक 1.16 करोड़ लाभ में

Sat, 17 Feb 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Co-operative bank makes profit of Rs 1.16 crore after making up for the looted loss during SP government
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में शुक्रवार को 64वां वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें बताया कि सपा कार्यकाल में हुई लूट का घाटा पूरा कर अब बैंक 1.16 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ में पहुंची है। वहीं सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर का कार्यक्रम निरस्त हो गया।
विज्ञापन


कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में 64वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें विगत 9 वर्षों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रस्तावित कार्यक्रम व बजट का अनुमोदन किया गया। मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि पहले सहकारी विभाग सपा के गुंडे, माफियाओं के संरक्षण में लूट का केंद्र बन गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारी विभाग का कायाकल्प हुआ। वर्षों का घाटा पूरा कर अब मुनाफे की ओर बढ़ रहा है। 80 फीसद से अधिक सदस्य भाजपा के होने से सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता आई। सहकारिता से समृद्धि मिशन चल रहा है। मुख्यमंत्री के सुशासन से प्रदेश की गरीब जनता उत्साहित है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उत्तर प्रदेश पीसीएफ के निदेशक आनंद किशोर द्विवेदी ने कहा योगी सरकार ने वर्षों से व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त कर पारदर्शी व्यवस्था लागू की। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सपा सरकार ने सहकारी विभाग को निजी संपत्ति मान लिया था। विभाग भ्रष्टाचार व लूट का अड्डा बन गया था। भाजपा ने सहकारिता विभाग को माफियाओं के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने बताया फर्रुखाबाद-कन्नौज जिला सहकारी बैंक ने लगातार वार्षिक लाभ अर्जित किया। कुल 445.19 लाख रुपये लाभ होने से 2022-23 में पुराना घाटा पूरा कर 116.88 लाख रुपये के शुद्ध लाभ में है। 20900 नए सदस्य बने। शीघ्र ही लखनऊ में सहकारिता मंत्री की बैठक में विशेष अनुदान का प्रस्ताव रखा जाएगा। कन्नौज के भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार ने कहा कि 1972 से 2019 तक काबिज रहकर मनमानी करने वाले पूर्व सपा सांसद अब वर्ष 2025 तक के लिए अयोग्य घोषित हो चुके हैं। इससे वह चुनाव भी लड़ने के हकदार नहीं रहे। कन्नौज के संचालक हरिबक्स सिंह ने 23 वर्ष बाद व्यापार शुरू होने की बात कही। दिनेश कटियार, धर्मेंद्र कटियार, अजय कुमार वर्मा, रामपाल सिंह दोहरे, वीरेंद्र कठेरिया, दिनेश चंद्र मिश्रा, रामेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता कानपुर मंडल बीके पटेल, एआर कोऑपरेटिव वीके अग्रवाल, राजीव लोचन शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमके सिंह, देवेंद्र कुमार, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed