फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   co

सीओ की अगुवाई में फोर्स ने किया रूटमार्च

Thu, 08 Apr 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
co
फर्रुखाबाद। सीओ कायमगंज और मोहम्मदाबाद की अगुवाई में थानेदारों ने फोर्स के साथ क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सीओ कायमगंज राजवीर सिंह व एसओ आरके रावत ने फोर्स के साथ अतिसंवेदनशील व संवेदनशील गांव नैगंवा, रमापुर जसू, बेला सरायगजा, बरई, चिलसरा, मुरैठी में रूट मार्च किया। उन्होंने कहा कि इस बार अराजकतत्वों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी वे मतदान केंद्र के आसपास दिखाई दिए तो कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बड़ी संख्या में पुलिस बल को रूट मार्च करते देख ग्रामीणों में कौतूहल की स्थिति रही।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, एसओ जहानगंज दिनेश गौतम, कोतवाल मोहम्मदाबाद राकेश कुमार ने फोर्स के साथ गांव सरफाबाद, जरारी, अजीजलपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, बहोरिकपुर में रूट मार्च किया। इन गांवों में पिछले पंचायत चुनाव में मारपीट व पथराव की घटनाएं हुईं थीं। सीओ सोहराब आलम ने सभी को शांति बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed