फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CO City called the rape incident false, case filed against three in the police station

Farrukhabad News: सीओ सिटी ने दुष्कर्म की घटना बताई झूठी, थाने में तीन पर मुकदमा

Wed, 17 Jul 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
CO City called the rape incident false, case filed against three in the police station
फर्रुखाबाद। खेत गई किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई थी। हालांकि सीओ सिटी ने इस मामले में बयान जारी कर घटना को झूठा बताया था।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने गांव के ही सत्यवीर, बलवीर और अंकित के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसमें कहा कि 13 जुलाई को 14 साल की बेटी दोपहर में खेतों में शौच को गई थी। तीनों आरोपी पुत्री को जबरन पकड़कर सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अस्पताल के शौचालय में बंद कर दिया गया। काफी देर तक घर न लौटने पर मां ने खोजबीन की।
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालय में चीखने की आवाज सुनी। वहां बाहर से लगी कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला। इसके बाद किशोरी ने मां को घटना की जानकारी दी। मां की तहरीर के बाद सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद सीओ सिटी ने बयान जारी कर कहा कि पीड़िता ने वीडियो रिकार्ड बयान में कहा कि उसके साथ कोई भी बलात्कार जैसी घटना नहीं हुई है। मारपीट की घटना के बारे में उसने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। करीब 15 साल पहले एक हत्या हुई थी। उसमें एक पक्ष के लोग जेल में हैं। यही रंजिश है। कुछ और भी आरोप लगाए जा रहे हैं, उसकी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार ने एसपी आलोक प्रियदर्शी के यहां गुहार लगाई थी। इसी के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed