{"_id":"6850573e7587b9d8c20e6098","slug":"co-caught-a-tractor-trolley-involved-in-mining-the-youth-took-it-from-the-gate-of-the-police-station-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-125675-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सीओ ने खनन में लगी पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली, थाने के गेट से ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सीओ ने खनन में लगी पकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली, थाने के गेट से ले गया युवक
Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। सीओ अमृतपुर ने छीताकपुरापुर गांव से मिट्टी का अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने के बाहर खड़ा कराया। आधा घंटे बाद एक युवक थाने के बाहर से ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर फतेहगढ़ की ओर भगा ले गया। दो घंटे बाद पुलिस टीम ने बघार के पानी से ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। खनन अधिकारी ने पहुंच ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया, पुलिस ने चालान काट दिया।
थाना क्षेत्र के कई गांव में माफियाओं द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। दिन हो या रात यहां जेसीबी मशीन से खनन जारी रहता है। एक युवक ने खनन होने की शिकायत क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा से की। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर खनन कर रहे मिट्टी लाद रहे चालक दो ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गए। जबकि पुलिस ने मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। एक सिपाही ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर थाने पहुंचा।
करीब आधा घंटे बाद थाने के बाहर पहुंचा एक युवक खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली को स्टार्ट कर फतेहगढ़ की ओर ले गया। युवक ने नगला दाऊद के पास मुख्य मार्ग पर ही मिट्टी पलट दी। बाहर खड़े ट्रैक्टर को गायब देख पुलिस में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस की टीमों के साथ खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के दौरान करीब साढ़े 12 बजे पुलिस को शेखपुर गांव के सामने से भोजपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित बघार के पानी में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी मिली। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भोजपुर चौकी पहुंची।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप ने खनन करने में ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। जबकि इंस्पेक्टर ने भी 13 हजार रुपये का चालान कर दिया। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि अवैध खनन होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर सीज कर दिया गया।