{"_id":"645d33c54dd61f24700b9711","slug":"co-and-inspector-reached-the-mohallas-to-increase-voting-farrukhabad-news-c-12-1-227963-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मतदान बढ़ाने को सीओ व इंस्पेक्टर मोहल्लों में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मतदान बढ़ाने को सीओ व इंस्पेक्टर मोहल्लों में पहुंचे
Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। मतदान के दौरान वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रवींद्रनाथ राय व प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह रेलवे रोड व शास्त्रीनगर की कुछ गलियों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी वोट नहीं डाले हैं, वह मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट जरूर डालें।
वहीं प्रेक्षक के पिंक बूथ शास्त्रीनगर प्रथम के निरीक्षण के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट जिला उद्योग केंद्र के अशोक कुमार उपाध्याय ने मतदान कर्मियों से कहा कि 80 प्रतिशत का लक्ष्य है। अधिक से अधिक मतदान कराना है। प्रेक्षक ने आजादनगर के माडल बूथ पर मतदान कर्मचारियों से प्रगति पूछी।