{"_id":"66ca44b1c8f267c7bc001584","slug":"cmo-worried-after-not-seeing-medicines-in-ambulance-for-police-exam-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114799-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस परीक्षा में लगी एंबुलेंस में दवाएं न देख सीएमओ बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस परीक्षा में लगी एंबुलेंस में दवाएं न देख सीएमओ बिफरे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में लगी एंबुलेंस की सीएमओ ने शनिवार को जांच की। इस दौरान एंबुलेंस में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं थीं। सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पांचों एंबुलेंस में एक-एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट की भी ड्यूटी लगा दी।
जनपद के 18 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमओ ने चार एंबुलेंस लगाई हैं। एक एंबुलेंस रिजर्व में रखी गई है। भ्रमण के दौरान सीएमओ ने फतेहगढ़ में डीएन कॉलेज के पास खड़ी एंबुलेंस चेक की। इसमें कई जीवन रक्षक दवाएं ही नहीं थीं। इस पर सीएमओ ने ईएमटी की फटकार लगाई। दूसरी एंबुलेंस की चेकिंग में भी पर्याप्त दवाएं नहीं पाई गईं।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो एंबुलेंस में पर्याप्त दवाएं न मिलने पर उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही प्रत्येक एंबुलेंस पर एक डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट की अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी है। चार एंबुलेंस में डॉ.अमित मिश्र, डॉ.शेखर यादव, डॉ.चंद्र विक्रम सिंह, डॉ.रविरतन के साथ फार्मासिस्ट भगवान सिंह, पारितोष अवस्थी, रत्नेश कुमार व दीपक राजपूत ड्यूटी करेंगे। रिजर्व में रखी गई एंबुलेंस पर डॉ.रणधीर सिंह व फार्मासिस्ट आशीष कुमार शुक्ल की तैनाती गई है। सीएमओ ने बताया कि एंबुलेंस पर समय से ड्यूटी न करने और अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।