{"_id":"66b69efcd932ed73f40c4084","slug":"cmo-raids-quacks-clinic-issues-notice-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114358-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछाप के क्लीनिक पर सीएमओ ने मारा छापा, थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछाप के क्लीनिक पर सीएमओ ने मारा छापा, थमाया नोटिस
विज्ञापन
शमसाबाद। झोलाछाप के क्लीनिक चलाने की शिकायत पर शुक्रवार को सीएमओ ने छापा मारा। हालांकि मौके पर इलाज संबंधी दवाएं व उपकरण बरामद नहीं हुए। सीएमओ ने नोटिस देकर जवाब मांगा है।
कस्बा थाना चौराहे के पास झोलाछाप द्वारा क्लीनिक चलाने की शिकायत पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने शमसाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ.सरवर इकबाल, नवाबगंज सीएचसी डॉ.लोकेश शर्मा व कायमगंज सीएचसी प्रभारी डॉ.शोभित शाक्य के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। मौके पर न तो इलाज होते मिला और न ही दवाएं व उपकरण बरामद हुए। पूछताछ करने पर संचालक ने प्रैक्टिस करने से मना कर दिया।
दीवार पर सपाई झंडे के रंग के लगी नेम प्लेट में डॉ.रणवीर सिंह यादव नीबलपुर वाले लिखा था। सीएमओ ने नेम प्लेट का फोटो खींचा। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि क्लीनिक संचालित होने के साक्ष्य नहीं मिले। पूर्व में क्लीनिक चलने की जानकारी मिली है। संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने कहा कि झोलाछापों के खिलाफ स्वयं अभियान चलाकर अवैध चिकित्सा का शिकंजा कसेंगे। झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।