फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CMO found maternity on bed without sheet in CHC

Farrukhabad News: सीएमओ को सीएचसी में बिना चादर के बेड पर मिली प्रसूता

Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
CMO found maternity on bed without sheet in CHC
संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। सीएमओ ने शुक्रवार को राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण किया तो वहां बिना चादर के बेड पर प्रसूता लेटी मिली। भोजन व नाश्ता भी नहीं दिया गया था। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर दवाएं वितरित कराईं।
विज्ञापन


राजेपुर क्षेत्र में गंगा व रामगंगा की बाढ़ से 100 से अधिक गांव प्रभावित हैं। इन गांवों में बीमारी फैलने के साथ स्वास्थ्य टीमें न पहुंचने की शिकायत पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर के साथ जाकर बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए दवाई वितरण के लिए सीएचसी राजेपुर में दवा किटें उपलब्ध कराईं। इसके बाद अमृतपुर पीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बाढ़ पीड़ितों को जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराने व गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार देने के निर्देश दिये। एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर ने बताया कि राजेपुर सीएचसी में आपरेशन से प्रसव कराने वाली प्रसूता भर्ती मिली थी। उससे उपचार के संबंध में जानकारी ली गई। सीएचसी प्रभारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed