फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CM inaugurated works worth Rs 207 crore and laid the foundation stone of Rs 81 crore

Farrukhabad News: सीएम ने 207 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व 81 करोड़ का शिलान्यास

Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
CM inaugurated works worth Rs 207 crore and laid the foundation stone of Rs 81 crore
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शहर के क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने जिले को सौगात देने के साथ 207 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 81 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


क्रिश्चियन काॅलेज मैदान में सभास्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही भीड़ का हर कोई व्यक्ति एक झलक पाने को आतुर था। कोई एलईडी पर उनके भाषण सुन रहा था, तो कोई मंच की ओर देख रहा था। मुख्यमंत्री ने 207 करोड़ 13 लाख 78 हजार के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण किया तो सभा तालियों से गड़गड़ा उठी। उन्होंने 33.16 करोड़ से बने भोलेपुर ओवरब्रिज व शुकरुल्लापुर में बने 32.24 करोड़ के ओवरब्रिज के अलावा 25.26 करोड़ के ट्रांजिट हास्टल, 19.99 करोड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक व सड़कों सहित 55 कार्य जनता को अर्पित किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 81 करोड़ 10 लाख 37 हजार के 47 कार्यों का शिलान्यास किया। 24 करोड़ 43 लाख 63 हजार रुपये से अटैनाघाट-कंपिल-कायमगंज-संकिसा-मोहम्म्दाबाद मार्ग के अलावा 18 अन्य सड़कें शामिल हैं। लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए करोड़ों के बंधा का भी निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने जिले से डिजिटल केसीसी योजना का किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से डिजिटल केसीसी योजना का शुभारंभ किया। देश में फर्रुखाबाद डिजिटल केसीसी योजना में पहला जिला है। एग्रीस्टैक योजना के तहत क्रॉप रजिस्ट्री एवं फार्मर रजिस्ट्री के डाटा को उपयोग कर किसानों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू की गई है। जिले के किसानों को योजना का लाभ भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व बैंक आफ इंडिया से मिलना शुरू हो गया है। 16 किसानों के खाते में केसीसी की स्वीकृत धनराशि 13 लाख 19 हजार 232 रुपये भेजे गए। मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रमाणपत्र सौंपा। स्टेट बैंक बरेली से आये सहायक महाप्रबंधक देव सिंह चौहान ने बताया किसान 15 मिनट में डिजिटल तरीके से लोन ले सकता है। दिल्ली से टीम के साथ आईं सरिता व स्टेट बैंक के मुकुल सिंह, अमित कुमार व उपकृषि निदेशक अनिल यादव मौजूद रहे। (संवाद)



पुलिस व प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के सभा स्थल जाने के लिए लोगों की सघन चेकिंग की गई। काले कपड़े पहनकर जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। जेब से माचिस, तंबाकू, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट आदि निकलवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से कोई चूक न हो जाए। परिसर में कई स्थानों पर पानी के कैंपर रखवाए गए। पानी पीने के लिए भीड़ लगी रही। पुलिस फोर्स व अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे। पास में ही लगे स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की खूब भीड़ रही। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, एसीएमओ डॉ.मलिक आलमगीर, डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया पूरे स्टाफ के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ने के साथ ही भीड़ ने बाहर निकलने का रुख किया। पुलिस सख्ती के चलते कोई अव्यवस्था नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed